छत्रपाल का ननिहाल में स्वागत
हांसीविधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार प्रो. छत्तरपाल सिंह का उनके ननिहाल गांव थुराना में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके लिए शांति सेना के अध्यक्ष पूर्व छात्र नेता संपूर्ण सिंह ने गांववासियों का आभार व्यक्त किया। प्रेस सचिव विजय ठकराल ने बताया कि थुराना गांव के अलावा कुंभा में भी छत्रपाल को खासा समर्थन मिला है। इसके अलावा जमावड़ी, ढाणी गुजरान, ढाणी ठाकरिया, ढाणी राजू, हाजमपुर, ढाणी पुरिया ढाणी सांकरी आदि का दौरा किया।