पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण में पार्षद के बेटों का साथ देने वाले भी जाएंगे जेल

निर्माण में पार्षद के बेटों का साथ देने वाले भी जाएंगे जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसारोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास ग्रीन बेल्ट में निर्माण करने के मामले में वारदात स्थल पर दबंगई करने वाले के खिलाफ पुलिस जल्द ही मुकदमा दर्ज करा सकती है। शहर थाना प्रभारी मनदीप सांगवान ने बताया कि निर्माण के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा घटना स्थल पर जिन लोगों के ट्रैक्टर, ट्राली, पानी के टैंक और अन्य वाहन खड़े थे उनकी शिनाख्त करके मामला दर्ज किया जाएगा। इसके साथ दीवार का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर भी कार्रवाई होगी। इन लोगों को एक सप्ताह के अंदर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि जिस दिन पुलिस ने वारदात स्थल पर रेड की थी ऐसे लोग मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस इनके वाहनों के आधार कागजों के आधार पर इनकी शिनाख्त करेगी। इस मामले में पुलिस पहले ही पार्षद कमला बंसल के बेटे मुकेश और संदीप को गिरफ्तार कर चुकी है।

येथा मामला

पुलिसको बीते शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि सिरसा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर पार्षद कमला बंसल के बेटे मुकेश संदीप निर्माण करा रहे हैं। पुलिस पहुंची साथ में एसपी भी गए थे। पार्षद के दोनों बेटों पर निमार्ण रुकवाने के लिए कहा तो एसपी के साथ दोनों ने तीखी बहस की। इसके बाद पुलिस ने पार्षद के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बता दें कि इससे पहले निगम ने इस जमीन पर निर्माण कराने पर रोक लगाई थी।

ग्रीन बेल्ट का मामला