पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में हंगामा

टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएनकॉलेज में शनिवार को आउट साइडर्स के कारण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को बीच में ही रोकना पड़ा। एक दिवसीय कार्यक्रम कॉलेज के हॉस्टल कैंपस में करवाया जा रहा था, मगर आउट साइडर्स ने कार्यक्रम में पहुंचकर हूटिंग शुरू कर दी। कॉलेज के प्राध्यापकों ने जब युवाओं को हूटिंग करने से रोकने की कोशिश की तो वे नहीं माने और उन पर हमला करने की कोशिश की। लड़कियों के डांस के मुकाबले रद्द करने पड़े। इसके बाद बाहरी युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।

हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाई। इसके बाद आउट साइडर्स वहां से भागे तब जाकर मामला शांत हुआ, मगर प्रतियोगिताएं नहीं करवाई जा सकीं। निराश होकर प्रतिभागी छात्राओं और छात्रों को लौटना पड़ा। कॉलेज की ओर से ये मुकाबले कब करवाए जाएंगे यह तय नहीं किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिये केयू प्रशासन की ओर से सालाना करवाए जाने वाले युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का चयन किया जाना था। इस बार का युवा महोत्सव जींद में होना है।

दरअसल, डीएन कॉलेज में एक दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं करवाने के लिए प्राचार्य आरके तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसमें गायन, मिमिक्री, कोरियोग्राफी, मंचन, वेस्टर्न लोक नृत्य, कविता पाठ, वाद्य यंत्र प्रस्तुति आदि की प्रतियोगिताएं करवाई जानी थी। विद्यार्थी अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान जब छात्राएं डांस की प्रस्तुति दे रही थीं तो आउट साइडर्स युवकों ने दर्शक दीर्घा में पहुंचकर हो हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके कारण कार्यक्रम में खलल पड़ा। कॉलेज के वालंटियर्स और प्राध्यापकों ने आउट साइडर्स को शांत करवाने की कोशिश की। जिस पर प्राध्यापकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की उन्होंने प्राध्यापकों की सुनते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा। जिससे आउट साइडर्स कॉलेज के छात्र उठकर चले गए। छात्राएं कॉलेज स्टाफ वहीं बैठा रहा। इसके बाद आउट साइडर ने पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ और छात्राएं प्राध्यापिकाएं वहां चली गईं।

आउट साइडर कार्यक्रम देखने आए थे। जो हूटिंग करने लगे अध्यापकों के समझाने पर बदतमीज करने लगे जिस कारण कार्यक्रम को बंद कर पुलिस बुलानी पड़ी।

आरकेतोमर, प्राचार्य,डीएन कॉलेज।

डीएन कॉलेज के कार