- Hindi News
- ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण के बारे में बताया
ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण के बारे में बताया
हिसार | राष्ट्रीयखाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान, निफ्टम, के छात्रों ने शनिवार को जिले के गांव गंगवा में लेक्चर का आयोजन किया। डॉ. बीएस श्योकंद ने खाद्य प्रसंस्करण और खाद्य प्रबंधन के बारे में किसानों और छात्रों को अवगत कराया। लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय के डॉ. देवेंद्र ने ग्रामीणों को पशुओं में होने वाली रोगों, उपचारों और पशुओं के देखभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कई मुख्य रोगों थनैला, गलघोंटू, खुरपका आदि पर प्रकाश डाला। डॉ. ओपी ढिल्लों ने किसानों को गेहूं की किस्मों, खाद और कीटनाशक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया। इस दौरान निफ्टम के छात्रों ने ग्रामीण महिलाओं एवं लड़कियों को खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी दी।