पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता रैली निकाली

मतदाता जागरूकता रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल युवा क्लब मात्रश्याम की ओर से मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। जिला चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार निकाली गई इस को रैली को क्लब प्रधान जनक सभ्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल युवाओं और बच्चों ने बैनर के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया। इस मौके पर किरण सभ्रवाल, अनिल मात्रश्याम, शुभम, हरिकेश, दीपचंद मास्टर, सुनीता, सुनील, राजेश, रणधीर, रामदास, डॉ. कुलवंत कौर आिद थे।