बीएसएफ की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
सीमासुरक्षा बल के जयंती की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल 32वीं वाहिनी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। सीमा सुरक्षा बल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समादेष्टा 32वीं वाहिनी के विपुल मोहन बाला और बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रचना बाला ने किया।
कार्यक्रम में नवरस कत्थक केंद्र और शेक इट अप एकेडमी की अोर से क्लासिकल, इंडो वेस्टर्न सहित अन्य प्रकार के नृत्यों की प्रस्तुति दी गईं। मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन विशेष तौर पर सीमा सुरक्षा बलों के कार्मिकों और उनके परिजनों के लिए किया गया था। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सेना के जवानों उनके परिजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां सेना परिवारों के बच्चों ने जमकर डांस किया। समारोह में मुख्य अतिथि रचना बाला ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विपुल मोहन बाला ने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा रेखा की रक्षा करने के साथ साथ स्थानीय लोगों से तालमेल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बीएसएफ के कार्यक्रम में नृत्य करती बच्ची।