- Hindi News
- सतं रामपाल प्रकरण में हिसार के एसपी हाईकोर्ट में तलब
सतं रामपाल प्रकरण में हिसार के एसपी हाईकोर्ट में तलब
बरवाला | संतरामपाल प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ हाईकोर्ट में तलब होंगे। हाईकोर्ट ने इस संबंध में प्रदेश के कई पुलिस के कई आला अधिकारियों को तलब किया है। एसपी कोर्ट में हिसार कोर्ट में रामपाल की पेशी के दौरान उपजे विवाद को लेकर अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेंगे। गौरतलब है कि संत रामपाल की हिसार कोर्ट में पेशी के दौरान रामपाल के निजी सुरक्षाकर्मियों ने कोर्ट में वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही समर्थकों की भीड़ की वजह से शहर में कई जगह रास्ता जाम हो गया था।