पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेई, अकाउंटेंट समेत 28 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

जेई, अकाउंटेंट समेत 28 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुडाऑफिस में मंगलवार को चंडीगढ़ से आई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अव्यवस्थाओं के अलावा तीन जेई, तीन एकाउंटेंट सहित कुल 28 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसकी पांच सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। अब कार्रवाई के डर से हुडा अफसरों और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। हुडा ऑफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य अविधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। वहीं, विभाग के हालातों की कलई खुलने के बाद अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। सीएम फ्लाइंग टीम के डीएसपी दलजीत सिंह के नेतृत्व में सुबह 9 बजे टीम ने छापा मारने से पूर्व सभी मुख्य गेट बंद कर दिए। इससे बाहर से आने वाले अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर में एंट्री नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने कर्मचारियों की हाजिरी जांचा। टीम ने निरीक्षण ग्राउंड फ्लोर के प्रशासक और ईओ ऑफिस से शुरू किया। इसके बाद पहली मंजिल और दूसरी मंजिल तक टीम पहुंची। इस दौरान कोई कर्मचारी 15 मिनट लेट था तो कोई टीम जाने के बाद पहुंचा। इस दौरान कई विभागों के दफ्तरों में किसी ने खुद के कर्मचारियों को कोर्ट और आकस्मिक अवकाश पर बताकर बचाने की कोशिश की। टीम निरीक्षण करके सुबह 10.30 लौटी। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व डीएसपी दलजीत सिंह ने किया। जबकि सहायकों में सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एएसआई रणधीर सिंह, एएसआई केशव सिंह, एएसआई पवन कुमार आदि शामिल रहे।जिस वक्त मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम औचक निरीक्षण कर रही थी, उसी समय कई कर्मचारी अपने साथियों को चुपके से फोन कर रहे थे। यदि मौका नहीं मिला तो वह एसएमएस कर रहे थे। टीम ने सख्ती दिखाई तो चुपचाप सभी कर्मचारी सीटों पर बैठकर काम करने लगे।

सुबह 9 बजे तोशाम रोड स्थित हुडा ऑफिस के सड़क स्थित मुख्य गेट से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की एंट्री हुई। प्रत्यक्षदर्शी कहते हैं कि पांच सदस्यीय टीम ने सबसे पहले इसी गेट को लॉक किया। इसके बाद टीम आगे बढ़ी।

दो मंजिला ऑफिस के मुख्य गेट पर पहुंचकर टीम ने गेट अंदर से बंद किया। इस बीच दो सदस्य गेट पर थे, एक सदस्य ने दफ्तर के पीछे वाले गेट को अंदर से लॉक कर दिया। जबकि टीम के दो सदस्यों ने प्रशासक संपदा अधिकारी दफ्तर से हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लिए। टीम के तीन अन्य सदस्य गेट लगाकर ऊपर वाली मंजिलों में पहुंचे और रजिस्टर अपने हाथ में ले लिए। रजिस्टर हाथ में आते ही शुर