पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में 2 महिलाओं सहित 5 घायल

दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में 2 महिलाओं सहित 5 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीरोड पर कैंटर और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायल सिरसा के रहने वाले हैं। हादसे के समय सभी इंडिगो में दिल्ली जा रहे थे।

हादसा सवेरे दिल्ली रोड पर ढाणा के समीप हुआ। सिरसा के जगन्नाथ और उनके परिवार के लोग कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। ढाणा के समीप सामने से रहे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। घायलों में जगन्नाथ के अलावा सतीश, कृष्ण लाल, सुजाता और वीना शामिल हैं।

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हिसार ले जाती एंबुलेंस।