- Hindi News
- चेलों ने ही किसी से नहीं मिलने दिया: रामपाल
चेलों ने ही किसी से नहीं मिलने दिया: रामपाल
‘बंदी छोड़’ नारे के साथ कमांडो को प्रशिक्षण
हिसार | रामपालके निजी कमांडो को रामपाल के नारों की गूंज के बीच ट्रेनिंग दी जाती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि निजी कमांडो को लाइसेंसी हथियारों से ट्रेनिंग दी जाती थी। आश्रम के समूह पांच का सदस्य सुमित और अनुयायी कृष्ण ‘बंदी छोड़’ नारे में फंसाकर अनुयायियों से उनका लाइसेंसी हथियार आश्रम में जमा करवाते थे। इसके बाद निजी कमांडो को इन्हीं हथियारों से प्रशिक्षण दिया जाता था। वहीं, आश्रम में बिना अनुमति के सिविल अस्पताल से सेवानिवृत्त ओम प्रकाश हुड्डा अस्पताल चलाता था। गौरतलब है कि आश्रम में सर्च अभियान के दौरान आयुर्वेदिक एवं अंग्रेजी दवाएं बरामद हुई थी। पुलिस का दावा है कि अभी तक रामपाल के करीब 80 फीसदी निजी कमांडो गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के हाथ आश्रम कमांडो की डिटेल से जुड़ी एक हार्ड डिस्क बरामद हुई है।
िजस समय पुिलस द्वारा रामपाल को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे कमांडो की दीवार ही प्रमुख बाधा बनी थी।
डिस्क्लोजर रिपोर्ट में रामपाल ने अपने खराब स्वास्थ का हवाला दिया है। रामपाल ने बताया कि 8 से 18 नवंबर तक उसकी तबीयत खराब थी। इस संबंध में मेरे निजी चिकित्सकों की ओर से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट भी दाखिल की गई थी। रामपाल का कहना है कि इस दौरान कई मुख्य अनुयायियों ने भी उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन वे मुलाकात नहीं कर सके। वहीं, दूसरी ओर रामपाल ने अपने नजदीकियों पर आरोप भी मढ़े हैं।
वहीं पुलिस को आश्रम से बरामद खाद्य सामग्री का अभी तक कोई बिल नहीं मिला है। साथ ही पुलिस खाद्य सामग्री के खरीदार और लेनदार की पहचान में भी जुटी है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले में संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पिछले करीब करीब एक पखवाड़े से सतलोक आश्रम में चल रहे सर्च ऑपरेशन को पुलिस अब बंद करने के मूड में है। अधिकारियों का कहना है कि आश्रम से जो जानकारी जुटाई जा सकती थी वह अब पुलिस के पास है। अब पुलिस आश्रम को निर्देशों के बाद सीज करने की तैयारी में है।
टकराव की स्थिति टालने के लिए सतलोक आश्रम में बरवाला से भाजपा के प्रत्याशी रहे सुरेंद्र पूनिया सबसे पहले पहुंचे। कमेटी प्रवक्ता राजकपूर को प्रशासनिक अधिकारियों से मिलाने ले गए थे, नतीजा सिफर रहा