- Hindi News
- वैन ने मारी स्कूटी को टक्कर, पूर्व अधीक्षक घायल
वैन ने मारी स्कूटी को टक्कर, पूर्व अधीक्षक घायल
हिसारचुंगी के समीप एक सड़क हादसे में सहकारी विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षक रमेश सेठी घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया गया है कि सेठी सवेरे रेलवे रोड पर स्थित शहीद हुक्मचंद जैन स्मृति पार्क में सैर करके स्कूटी पर सवार होकर निरंकारी रोड पर स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। हिसार चुंगी पर उन्होंने जैसे ही हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने का प्रयास किया, तभी एक वैन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सेठी गिर और उन्हें गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया।