पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के लिए विशेष बसें हों

महिलाओं के लिए विशेष बसें हों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | बसमें दो बहनों के साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा छेड़ी जा रही मुहिम चिंता का विषय है। इससे समाज में महिलाओं के साथ हिंसा असुरक्षा बढ़ने अपराधियों के हौसले बुलंद होने का माहौल पैदा हो रहा है। उक्त बातें जवाहर नगर की गली नंबर 5 में आयोजित बैठक में जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष शकुंतला जाखड़, जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव दिनेश सिवाच और एसएफआई के जिला सचिव पुनीत ने कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मासूम बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हर रोज छेड़खानी, यौन हिंसा, गुंडागर्दी उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। ऐसे में लड़कियों का विरोध करना समाज के सभी वर्गों द्वारा स्वागत करने योग्य है। लेकिन दूसरा वीडियो सामने आने पर मीडिया द्वारा बड़े पैमाने पर उनका चरित्र हनन के प्रयास निंदनीय है।