- Hindi News
- प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लगने से सामान राख
प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लगने से सामान राख
हिसार| शार्टसर्किट के कारण सोमवार देर रात सेक्टर 27-28 स्थित प्लाइवुड की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान खाक हो गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे के बाद आग को बुझाया। फैक्ट्री मालिक का दावा है कि हादसे में उसका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। डीसी कॉलाेनी निवासी सुशील कुमार गोयल की सेक्टर 27-28 में दुर्गा वुडन इंडस्ट्री के नाम से प्लाइवुड फैक्ट्री है। सोमवार को वह काम खत्म करने के बाद घर गए। फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से पर बने कमरे में रणवीर और भोलू रहते हैं। सुशील के भाई दुनीचंद ने बताया कि रात करीब 12 बजे रणवीर का फोन आया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। इस पर सुशील और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री से आग की भीषण लपटें निकल रही थीं। मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।