पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी चालक की समझदारी से टली हत्या की वारदात

गाड़ी चालक की समझदारी से टली हत्या की वारदात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. शहर का टैक्सी चालक यदि सजगता दिखाता तो शीशवाल गांव में मंगलवार को हत्या की वारदात हो सकती थी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ थे और मौका लगते ही गांव के इंद्र नैन के साथ वारदात कर डालते। शेरड़ा गांव में पहुंचने पर किराए पर ली टैक्सी के चालक ने उनकी गतिविधियों को देख विरोध किया तो वे उसके साथ मारपीट कर गाड़ी छीन ले गए। इसी दौरान एक युवक मौके पर मौजूद ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसी से पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा हुआ है।

राजस्थान पुलिस को दिए अपने बयान में गांव रूपाणा निवासी इनोवा चालक रोहताश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ युवा उसके पास आए और शेरड़ा के लिए उसकी इनोवा को ढाई हजार रुपए में बुक किया। जब वे शेरड़ा जा रहे थे तो उसे कार में सवार लोगों की गतिविधियों पर शक हुआ लेकिन इस दौरान वह कुछ बोल नहीं सकता था। शेरड़ा पहुंच कर जब उसने गाड़ी रोक दी। उसने आगे जाने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां गांव के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच गाड़ी में सवार लोगों ने उसे गाड़ी के बाहर फैंक दिया और मौके से फरार हो गए। इसी दौरान उनमें से एक युवक चलती कार में बैठ नहीं सका और अन्य बदमाश कार को लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उक्त युवक को काबू कर लिया। भिरानी पुलिस थाने की एक टीम जांच अधिकारी बनारसीदास के नेतृत्व में पहुंची और काबू किए गए युवक को अपने साथ थाने ले गई। युवक ने पहचान बुड़ाक के अजय पूनिया के तौर पर करवाई।