- Hindi News
- जौ, गेहूं, चने की विभिन्न किस्मों के बीज एचएयू में उपलब्ध
जौ, गेहूं, चने की विभिन्न किस्मों के बीज एचएयू में उपलब्ध
हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय के फार्म निदेशालय में रबी फसलों के बीज बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। फार्म निदेशक डॉ. आरसी पूनिया ने बताया कि फार्म में राया, जौ, गेहूं, और चने की विभिन्न किस्मों का बीज शामिल है।
राया की आर एच-30 किस्म का आधार बीज 5 8 किलोग्राम के पैक में, इस किस्म का प्रमाणित बीज टीएफएल बीज 8 किलोग्राम 5 किलोग्राम पैक में उपलब्ध है। जौ की बीएच-393 किस्म का आधार बीज 35 किलोग्राम के पैक में उपलब्ध है। इनके अलावा गेहूं की डब्ल्यूएच-711 किस्म का आधार बीज 40 किलोग्राम के पैक में चना की एचसी-1 किस्म का प्रमाणित आधार बीज 10 किलोग्राम के पैक में उपलब्ध है। पूनिया ने बताया कि किसान उपरोक्त बीजों को सुबह 9 बजे से सांय 4.30 बजे तक लुदास रोड स्थित निदेशालय विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार स्थित किसान सेवा केंद्र से खरीद सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर18001803001 पर भी संपर्क कर सकते हैं।