पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप पर मेयर के देवर को मारी गोली

पेट्रोल पंप पर मेयर के देवर को मारी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाली हाथ पिता-पुत्र ने दौड़ाए हथियारबंद

भास्कर न्यूज | हिसार/बरवाला

बरवालामें पेट्रोल पंप लूटने आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने मेयर शकुंतला राजलीवाला के देवर हरिराम को गोली मार दी। बदमाशों ने पंप पर सेल्समैन सुशील कुमार को भी दो गोलियां मारीं। हांसी के गांव गुराना निवासी सुशील कुमार की जांघों से गोली आरपार हो गई। लुटेरे एक सेल्समैन से कुछ नकदी भी ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। यह वारदात सोमवार रात साढ़े सात बजे हुई।

बरवाला बस अड्डे के पास हरिराम फिलिंग स्टेशन के नाम से अर्बन एस्टेट निवासी हरिराम राजलीवाला का पेट्रोल पंप है। रात करीब साढ़े सात बजे तीन नकाबपोश युवक एक बाइक पर सवार होकर अाए। उस वक्त पंप मालिक हरिराम राजलीवाला अपने बेटे सौरभ के साथ ऑफिस में केश इकट्ठा कर रहे थे। इसी बीच एक नकाबपोश बदमाश ऑफिस के अंदर आया और उसने रिवाॅल्वर हरिराम की कनपटी पर रखकर कैश मांगा। हरीराम ने विरोध किया तो दूसरा आरोपी रिवाल्वर के साथ ऑफिस के अंदर घुस गया। दोनों ने बाप बेटे पर रिवॉल्वर तान दी। गोली चलाने की धमकी देकर कैश की मांग की। इस पर हरिराम ने एक आरोपी की रिवॉल्वर पर झपटा मारा। तभी दूसरे आरोपी की रिवाल्वर पर ऑफिस में मौजूद सेल्समैन सुशील कुमार ने झपटा मारा। धक्का मुक्की के बीच तीसरा आरोपी ऑफिस के अंदर गया। उसने ऑफिस के अंदर आकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली हरिराम के पेट के नीचे के हिस्से में लगी। साथ ही सेल्समैन सुशील कुमार की जांघ में दो गोली लगी। एक गोली उसकी जांघ में आरपार हो गई।

इससे मची अफरातफरी का फायदा उठा बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए। इसी बीच हरिराम के बेटे से होश संभालकर पास में मौजूद हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल को अावाज लगाई। दिनेश गोयल का पेट्रोल पंप कुछ ही दूरी पर है। इस पर दिनेश गोयल भाग कर पेट्रोल पंप पर आए और हरिराम और सुशील कुमार को संभालकर कार में बैठाया। वे पहले तो दोनों को लेकर बरवाला में निजी अस्पताल में अाए। लेकिन यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण वे हरिराम और सुशील कुमार को जिंदल अस्पताल लेकर आए।

अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था नकाबपोश : दिनेश गोयल

वहींवारदात के दूसरे चश्मदीद हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों में से