हिसार। जीजेयू में आयोजित 25वीं राज्यस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। शाम के वक्त विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 100, 200, 400, 800, 1500 पांच किलोमीटर की रेस, ट्रिपल, लांग जंप, जेवेलिन, डिस्कस, शॉट पुट हैमर थ्रो के इवेंट बाधा दौड़ में 35 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया।
अलग-अलग इवेंट में पूर्व मंत्री संपत सिंह की साली बिमला पत्नी कृष्णा ने भी भाग लिया। दोनों को ट्रैक पर दौड़ता देखना लोगों के लिए रोमांचक था। 100 मीटर रेस लांग जंप में दोनों ही स्वर्ण पदक विजेता बनी। कृष्णा संपत बिमला सांगवान ने बताया कि वो पहले भी खेलों में भाग लेती रही हैं और विजेता बनी हैं। खेल में देपल गांव की 60 वर्षीय महिला कृष्णा पांच किलोमीटर रेस में प्रथम रही।