पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ऑनलाइन बिजनेस बुलबुले की तरह, उपभोक्ता बरतें सावधानी

ऑनलाइन बिजनेस बुलबुले की तरह, उपभोक्ता बरतें सावधानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला तहसील स्तर पर शक्तियों का विकेंद्रीयकरण किया जाना आवश्यक है। छोटे मझले उद्योगों के बढ़ावे के लिए स्टार्टअप जैसी नई नीतियां लागू की जानी चाहिए

भास्करन्यूज | हिसार

ऑनलाइनबिजनेस एक बुलबुले की तरह है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजनेस करते हुए सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही ऑनलाइन रिटेलिंग में अच्छे विश्वसनीय उत्पादों की कमी भी देखी जा रही है। आने वाला समय हाइब्रिड रिटेलिंग का होगा। भविष्य में जहां स्थानीय दुकानदारों के लिए नई चुनौतियां आएंगी वहीं उपभोक्ताओं के लिए आने वाले समय में संभावनाएं विकल्प बढ़ेंगे। इसी तरह के सुझाव बिजनेस विशेषज्ञों ने ‘व्यापार प्रबंधन’ विषय पर आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन गुरुवार को दिए।

कार्यशाला का समापन सभागार के सेमिनार हाल-1 में हुआ। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष प्रो. सुदेश समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे और अध्यक्षता प्रो. उषा अरोड़ा ने की। कॉन्फ्रेंस में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मार्केटिंग ट्रेंडस क्षेत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान अजमेर की अनुराधा अग्रवाल, डॉ. मैथिली, आरपी सिंह के शोध पत्र को श्रेष्ठ शोध पत्र घोषित किया गया। शोध पत्र का टाइटल डेटरमिनेंटस ऑफ रिटेल एक्सपीरिएंसिज : एक्सप्लोरेटिव स्टडी ऑफ ऑर्गनाइज्ड रिटेल स्टार्ज इन जयपुर रहा।

एकलखिड़की व्यवस्था हो

सम्मेलनके दौरान व्यापार एवं प्रबंधन को लेकर विशेषज्ञों ने राय रखी। उन्होंने कहा कि औद्योगिकरण में तेजी के लिए एकल खिड़की व्यवस्था को लागू करना अति आवश्यक है। साथ ही भूमि के वाणिज्य-करण उपयोग के लिए जिला तहसील स्तर पर शक्तियों का विकेंद्रीयकरण किया जाना आवश्यक है। छोटे मझले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप जैसी नई नीतियां शीघ्र विभिन्न स्तरों पर लागू की जानी चाहिए तथा विशेष आवश्यक यह है कि सरकारी अधिकारियों का उद्यमियों के प्रति रवैया सकारात्मक हो।

खबरें और भी हैं...