मिड-डे मील एप पर अब ऑनलाइन होगा रिकाॅर्ड
स्कूलोंमें मिड-डे मील के तहत दी जाने वाली सर्विस के प्रति सरकार गंभीर है। स्कीम को बेहतर बनाने सही से काम किया जा सके इसके लिए सरकार ने योजना को तकनीकी से जोड़ने का फैसला लिया है। इसके तहत अब स्कूलों को मिड-डे मील के रिकार्ड को एप्लीकेशन के माध्यम से मेंटेन करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। एप्लीकेशन मिड-डे मील हरियाणा के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करके डाउनलोड की जा सकती है।
इस एप्लीकेशन पर फीडिंग का काम करके एमडीएम से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी। मौलिक शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से 11 फरवरी को जारी एक पत्र में इस काम को जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से स्कूलों के एमडीएम इंचार्ज स्कूल मुख्याध्यापक के मोबाइल नंबर स्कूल कोड सूची बनवाकर भेजने के लिए भी कहा गया है।
डेटा मैनुअली होकर ऑनलाइन तरीके से हो और इसे सहेजा जा सके। शिक्षा विभाग में किसी भी समय कहीं भी लॉगइन करके डेटा काे देखा जा सकेगा। इसके अलावा गणना करने, रिपोर्ट बनाने में भी सरलीकरण हो सके। एमडीएम का काम किस तरह से हो रहा है इसकी पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही दिए जाने वाले रेटों की जानकारी भी उपलब्ध रह सके। मिड-डे मील के खाने की उपयोगिता को बढ़ाए जा सके।
मिड-डे मील हरियाणा के नाम से बनाई गई एप्लीकेशन का प्रयोग नि:शुल्क रहेगा। इस एप्लीकेशन पर सभी स्कूलों में मिड-डे मील के तहत दिए जाने वाले खाने की मात्रा, रेसिपी, मैन्यु, कुक वर्कर संख्या की जानकारी देनी होगी। एप्लीकेशन का प्रयोग लॉगइन करके ही किया जा सकेगा। दिए गए कॉलम में जानकारी को भरना होगा। एमडीएम इंचार्ज मुख्याध्यापक का तकनीकी तौर पर अपडेट होना जरूरी है। क्योंकि यह काम स्मार्ट फोन के माध्यम से किया जाएगा।