हिंदू महासभा का मातृ-पितृ पूजन दिवस 14 को
हिसार | वेलेंटाइनडे के विरोध में हिंदू महासभा प्रदेशभर में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाएगी। महासभा के जिला प्रधान रामौतार शर्मा और युवा प्रधान सुरेंद्र सैन ने बताया कि भारत में विदेशी सभ्यता के दुष्प्रचार के कारण युवा पथ से भ्रष्ट हो रहे हैं। भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए हिंदू महासभा हर संभव प्रयास कर रही है। वेलेंटाइन डे जैसे आयोजनों का भारतीय संस्कृति में कोई स्थान नहीं है। महासभा प्रत्येक जिले में मातृ-पितृ दिवस समारोह करेगी।