सीएम मनोहर लाल खटट़्र सीपीएस डा.गुप्ता के बेटे के विवाह समारोह में पहंंुचे
हिसार | मुख्यमंत्रीमनोहर लाल खट्टर ने सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के घर पहुंच कर उनके दूल्हा बेटे अनीश गुप्ता को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री गुरुवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे डॉ. गुप्ता के बालसमंद रोड स्थित आवास पर पहुंचे। सीएम के साथ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह तथा प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी थे। मुख्यमंत्री ने कमल गुप्ता के परिवार और दुल्हन पक्ष के भोपाल निवासी पूरे परिवार से मुलाकात की। दोनों परिवारों को बधाई दी और उनके साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ड्राइंग रूम से निकलकर बाहर आए तथा डॉ. गुप्ता की बुजुर्ग माता सुशीला देवी से चरण छूकर आशीर्वाद लिया।