पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगाना के युवक की दिल्ली में मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| करीबचार साल से हिसार लघुसचिवालय के गेट के निकट धरने पर बैठे भगाना के एक परिवार के मनोज की बुधवार रात को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हार्ट की बीमारी से ग्रसित बताया गया था। परिवार के लोग शव को लेकर धरनास्थल पर पहुंच गए। यह लोगों में रोष था। उनका आरोप था कि युवक की मौत डाॅक्टरों की लापरवाही से हुई। देररात तक शव धरनास्थल पर था। पुलिस टीम निगरानी करती रही।धरनास्थल पर मौजूूद सतीश काजला ने बताया कि भगाना कि गांव में दंबगों द्वारा किए गए उत्पीड़न से त्रस्त होकर 138 परिवार गांव से पलायन कर गए। न्याय के लिए चार साल से यह धरने पर बैठे हैं। कई बार सीएम से मिले लेकिन न्याय मयस्सर नहीं हुआ। सरकार से मनोज के इलाज के लिए गुहार की लेकिन इलाज नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...