जुगलान बनेगा प्रदेश का नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा वाला पहला गांव
भास्कर न्यूज | हिसार/बरवाला
गांवजुगलान के लोगों को जल्द ही वाई-फाई की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। इसके लिए तकनीकी रूप से औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जुगलान हरियाणा का पहला गांव होगा जहां वाई-फाई की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। इंटरनेट के इस जमाने में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा देने के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला ने यह कदम उठाया है और उन्होंने सांसद निधि कोष से करीब साढ़े सात लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। जुगलान में वाई-फाई के उपकरण लगाने और इंटरनेट कनेक्शन देने की जिम्मेदारी बीएसएनएल की होगी। बीएसएनएल ने इस योजना के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ले ली है। इससे पूर्व गांव में इंटरनेट यूजर्स को लेकर एक निजी कंपनी की ओर से सर्वे करवाया गया था। नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा एक वर्ष तक मिलेगी। सांसद दुष्यंत चौटाला का कहना है कि शहरों में इंटरनेट की सुविधाएं हैं परन्तु गांवों में कम है। गांवों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। लोग सोशल मीडिया का महत्व समझने लगे हैं।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने जारी की ग्रांट