पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार से मिले हुए हैं समाज के कुछ नेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के यशपाल मलिक गुट ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर हवा सिंह सांगवान, नफे सिंह नैन, धर्मपाल छौत इनके गुट के लोग सरकार से मिले हुए हैं या मिल सकते हैं। यह लोग समाज को धोखा देकर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह बात पत्रकार सम्मेलन में ब्लाक संयोजक राजकुमार श्योराण, जिला महासचिव दलबीर सिंह, बलवंत सिंह आदि नेताओं ने कही। श्योराण दलबीर ने कहा कि 21 फरवरी को वह हर हाल में जाट आरक्षण को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा में अलग अलग शहरों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार के साथ पलवल, बावल, सोनीपत, रोहतक में एक साथ धरना प्रदर्शन होगा। आरक्षण के लिए चाहे कितनी भी परेशानियां झेलनी पड़े, समाज इसके लिए तैयार है। सरकार ने 31 मार्च तक के समय से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को होने वाले जाट आरक्षण रैली का वह समर्थन नहीं करते हैं। समाज आरक्षण को एकजुटता नहीं है जिसके चलते आरक्षण मिलने में देरी हो रही है और समाज को नुकसान भी हो रहा है।

समाज एक होकर चले तो आरक्षण जल्दी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तीन प्रदेशों में होने वाले चुनाव के चलते केंद्र सरकार वहां के जाट समाज को आरक्षण देना चाहती है। जबकि हरियाणा में जाटों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आने वाले विधानसभा सत्र में जाट आरक्षण को लेकर अध्यादेश लाए और तुरंत जाटों को आरक्षण प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर बलवंत सिंह उमरा, सुरेंद्र खरब, जयवीर अहलावत, वेदपाल, रामकुमार मलिक, छबीलदास रामायण, शमशेर मोर आदि उपस्थित रहे।

सांगवान िवश्वास के लायक नहीं है

संघर्षसमिति के संयोजक राजकुमार श्योराण दिलबाग सिंह ने कहा कि उनकी समिति से तीन जयचंद निकले हैं। जिसमें से हवासिंह सांगवान सबसे पहले हैं और उसके बाद सूबे सिंह समैण नफे सिंह नैन है। हवासिंह सांगवान विश्वास के लायक नहीं है। सांगवान गुट की 12 फरवरी को होने वाले आरक्षण रैली का जाट समर्थन नहीं करते हैं।

सांसद राजकुमार सैनी को बताया पानी का बुलबुला

सांसदराजकुमार सैनी के बारे में संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि वह पानी का बुलबुला हैं और वोट के मरीज हैं। वह राजकुमार सैनी को ढोलक की तरह मानते हैं जो कि सरकार की थाप पर बज रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते यशपाल मलिक गुट के नेता राज कुमार श्योराण अन्य।

खबरें और भी हैं...