पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार/हांसी | जाटोंके आरक्षण आंदोलन को लेकर पुलिस भी पूरी तरह तैयार है। आंदोलन के मद्देनजर पुलिस कई दिन से इससे निपटने के लिए अपने आप को तैयार कर रही थी। आधुनिक उपकरणों से लैस पुलिस की सात कंपनी किसी परिस्थिति से निपटने को तैयार है। हालांकि इन कंपनियों को रिजर्व रखा गया है। गुरुवार शाम पुलिस अफसरों के साथ पुलिस कर्मियों ड्यूटिया लगा दी गई हैं। पुलिस अफसरों के साथ एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाया है। इसके साथ जीआरपी ने भी पूरी तैयारी की है। हासी लेकर हिसार तक रेलवे ट्रैक पर सौ से अधिक पुलिस कर्मी लगाए हैं। जीआरपी के अधिकारी भी पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे।

आंदोलन के उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस आंसू गैस, गुलेल, एवं पेपर गैस गन एवं वाटर कैनन दस्ते भी तैयार किए हैं। जो विषम परिस्थिति उत्पन्न होने स्थिति में तैयार रहेंगे। इसके अलावा उपद्रवियों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। ताकि उन्हें आसानी से चिन्हित किया जा सके।

खबरें और भी हैं...