शिकार के लिए हिरण को मारी गोली, दो िगरफ्तार
भास्कर न्यूज | हिसारअग्रोहा
खासामहाजन गांव में गुरुवार को सुबह शिकार के लिए हिरण को गोली मारने वाले दो शिकारियों वन्य प्राणी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर वाइल्ड लाइफ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल हिरण का उपचार किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियों आज कुरुक्षेत्र की विशेष पर्यावरण अदालत में पेश किया जाएगा।
यह वकाया सुबह करीब 9 बजे का है। खासा महाजन गांव में दो शिकारियों ने शिकार के उद्देश्य से एक काले हिरन पर गोली चला दी। गोली लगने से ब्लैक बक गंभीर रूप से घायल हो गया। कीमती लाल, रामभगत गोदारा ने बताया कि उन्होंने दो बंदूकधारी लोगों को भागते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने दोनों को दबोच लिया और पुलिस जीव रक्षक विभाग के हवाले कर दिया। सूचना वन्य प्राणी विभाग के उपनिरीक्षक रामेश्वर दास, थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एचसी कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय टीम ने दोनों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल हिरण को तत्काल इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया। वन्य प्राणी विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियों ने अपने नाम राजू, एवं जगदीश बाबरिया बताए हैं। दोनों सूरतगढ़ राजस्थान के रहने वाले हैं। विभागीय टीम इनकी जांच पड़ताल में जुटी है।इस बारे में फारेस्ट विभाग के एसआई रामेश्वर दास ने बताया कि शिकारियों की गोली का शिकार हुआ ब्लैक बक हरियाणा राज्य का राजकीय पशु है। यूं वन्य प्राणी विभाग प्रत्येक जंगली जानवर की शिकार करने वालों पर निगरानी करती है।