दोगुना करने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
दुर्जनपुरगांव में दो गुणा पैसे करने का झांसा देकर ढाई लाख ठगने वाले युवक को ढाई महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपित युवक को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार दुर्जनपुर निवासी जयसिंह ने 26 नवंबर 2015 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और उसके साथ यूपी का ग्रामदीन पट्टी निवासी भी काम करता था। उसका उसके घर में भी आना जाना था। उसने सितंबर माह में 100 रुपये के दो 200 और 500 के एक हजार करके उसे दिए। इस तरह से उसने रुपये दो गुणा करने का लालच देकर उससे ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने उसे कहा कि ये लो पांच लाख रुपये इसे एक दिन बाद खोलना। इसके बाद वह हिसार चला गया। सुबह उसने देखा तो 50 हजार रुपये असली और बाकी गढ़ीनुमा नकली कागज निकले। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। मामला दर्ज होने के ढाई माह बाद आरोपित को हिसार के पड़ाव चौक से गिरफ्तार किया था।
दुर्जनपुर गांव में 26 नवंबर 2015 का मामला