पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सोलर पावर प्लांट : 3 साल में कीमत पूरी, 22 साल फ्री बिजली

सोलर पावर प्लांट : 3 साल में कीमत पूरी, 22 साल फ्री बिजली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। अक्षय ऊर्जा विभाग अब ऑन ग्रिड पावर प्लांट उतारने की तैयारी में है। मार्च के बाद यह पावर प्लांट विभाग के पास उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि तीन साल में यह प्लांट अपनी कीमत पूरी कर लेगा और अगले 22 साल तक उपभोक्ता को फ्री बिजली मिलेगी। इसके अलावा सोलर ट्यूबवेल के लिए भी किसानों ने एडवांस में आवेदन किए हैं।
अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से अभी तक ऑफ ग्रिड पावर प्लांट बेचा जाता था जो काफी महंगा होता था। अब विभाग ऑन ग्रिड पावर प्लांट उतार रहा है। यह प्लांट उन संस्थानों के लिए बेहतर और सस्ता साबित होता जहां केवल दिन में ही कार्य होता है। रात को वहां बिजली की जरूरत के बराबर होती है।इसमें मुख्य रूप से शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय और वे औद्योगिक इकाइयां जहां केवल दिन के समय ही कार्य किए जाते हों शामिल हैं। लोड के हिसाब से इन जगहों का बिजली बिल साल में हजारों रुपए आता है। जनरेटर और डीजल का खर्च अलग है। अगर कोई संस्थान सोलर पावर प्लांट लगाता है तो उसकी बिजली, जनरेटर और डीजल तीनों की ही समस्या खत्म हो जाएगी।

जागरूकता रही है

^सोलरट्यूबवेल को लेकर किसानों में जागरूकता रही है। मार्च-अप्रैल में 105 किसानों के यहां ये ट्यूबवेल लगा दिए जाएंगे।\\'\\' प्रदीपमलिक, सह परियोजना अधिकारी, अक्षय ऊर्जा विभाग।

लाभदायक होगी

^सोलरपावर प्लांट योजना शिक्षण संस्थानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मार्च के बाद यह प्लांट विभाग के पास उपलब्ध हो जाएंगे।\\'\\' विजयकुमार, एडीसी, हिसार।

65 से 70 हजार खर्च होंगे एक किलोवाट पर

सोलरप्लांट लगाने के लिए प्रति किलोवाट लगभग 65 से 70 हजार रुपए खर्च होंगे। इसमें प्रति किलोवाट पर बीस हजार रुपए की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी। या फिर प्लांट के टोटल खर्च पर तीस प्रतिशत सब्सिडी भी उपभोक्ता को दी जा सकती है। टोटल लोड का 90 प्रतिशत क्षमता का पावर प्लांट लगाया जा सकता है।

सोलर पैनल की लाइफ 25 साल

विभागके जानकार कहते हैं कि सोलर पावर प्लांट के पैनलों की लाइफ 25 साल है। अगर कोई दिक्कत आती है तो कंपनी की वारंटी रहेगी। इसके अलावा एनुअल मेंटेनेंस कान्ट्रेक्ट के तहत कंपनी पांच साल तक प्लांट के लगाने वाली कंपनी उसकी देखरेख करेगी।

सोलर ट्यूबवेल के लिए 105 एडवांस बुकिंग

मार्च के बाद अक्षय ऊर्जा विभाग में सोलर ट्यूबवेल सेट भी उपलब्ध होंगे। इसमें दो पांच हार्स पावर के सोलर ट्यूबवेल सेट मिलेंगे। इसमें सबमर्सिबल और मोनोब्लाक दोनों ही ट्यूबवेल होंगे। इस पर सरकार की ओर से 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। विभाग के पास 105 किसानों ने सोलर ट्यूबवेल के लिए आवेदन किया है। पिछली बार केवल 15 ही किसानों ने सोलर ट्यूबवेल लगाए गए थे।

> बिजली निगम 40 किलोवाट सोलर पावर प्लांट 36 किलोवाट

> कनेक्शन के लिए मारामारी हजारों खर्च सोलर पैनल के लिए 18 लाख रुपए

> हर माह बिजली बिल कोई बिजली बिल नहीं

> हर माह डीजल खर्च कोई डीजल खर्च नहीं

> जनरेटर मेंटेनेंस कोई जनरेटर नहीं

> बिजली के दूसरे पर निर्भर बिजली के लिए आत्मनिर्भर

> तीन साल में लगभग 25 लाख खर्च कोई खर्च नहीं,प्लांट वहीं का वहीं

> अगले तीन सालों में लगभग 50 लाख खर्च कोई खर्च नहीं, बिजली जारी

> भारी-भरकम खर्च जारी 25 सालों तक निर्बाध बिजली

मार्च के बाद उपलब्ध होंगे सोलर पावर प्लांट, प्रति किलोवाट मिलेगी 20 हजार की सब्सिडी


खबरें और भी हैं...