पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जाटों के प्रदर्शन पर ड्रोन से नजर रखेगी पुलिस

जाटों के प्रदर्शन पर ड्रोन से नजर रखेगी पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राव ने मंगलवार को पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मंडल की कानून व्यवस्था अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने रेंज में जाट आरक्षण को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शनों के दौरान हर हालात से निपटने के लिए किए इंतजामों की समीक्षा की।
उपद्रव और उपद्रवियों से निपटने के लिए एसपी द्वारा की गई हथियार अन्य उपकरणों की डिमांड को तत्काल पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों और भीड़ पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इसके लिए ड्रोन खरीदने का फैसला किया है। प्रभावशाली ढंग से उपद्रवियों की पहचान, संख्या स्थिति का सही-सही आंकलन किया जा सके। ड्रोन द्वारा एक किलोमीटर दूरी से ही संवेदनशील स्थानों की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

आईजी ने बैठक में पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन में किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बनाई कंपनियां लगातार अभ्यास करेंगी किसी भी बाहरी आंतरिक गतिविधियों से निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगी। किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए किसी प्रकार के हथियारों उपकरणों का प्रयोग प्रभावशाली ढंग से किए जाने पर चर्चा की गई।आईजी ने पुलिस की रिजर्व कंपनियों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा है। पुलिस की गाड़ियों पर लाउड स्पीकर, एंबुलेंस क्रेनों का प्रबंध भी पुलिस लाइनों में करने के निर्देश दिए। एसपी को उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील गांवों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ-साथ किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करायी जाए। जिसे शरारती तत्वों की पहचान की जा सकें।हिसार मंडल में घटित हुई अपराधों की समीक्षा की। पिछले वर्ष की तुलनात्मक में समीक्षा के दौरान रेप, चोरी, पशुओं की चोरी, महिला विरुद्ध अपराधों के आंकड़ों का ग्राफ गिरा है। उन्होंने धोखाधड़ी के मामलों में विशेष ध्यान देने आर्थिक अपराध सैल गठित करने निर्देश दिए।


खबरें और भी हैं...