स्कूल में हाॅल निर्माण को लेकर एसडीएम से मिले बाड्या ब्राह्माणान के लोग
हिसार | बाड्याब्राह्माणान के कन्या स्कूल में हॉल निर्माण करवाने के मामले में ग्रामीण मंगलवार को एसडीएम से मिले। गांव के श्रवण कुमार प्रजापति ने एसडीएम को बताया कि कन्या स्कूल में लड़कियों के लिए हाॅल बनवाने का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है, परंतु कुछ लोग इस कार्य को करने से रोक रहे हैं। इस मौके पर सरपंच मंजू देवी, पूर्व सरपंच, विजय कुमार संजय नंबरदार, ओमप्रकाश, धर्मपाल, हनुमान, बिट्टू, सोनू, पंकज, रवि, विकास सहित अन्य लोग मौजूद थे।