पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एसटीएफ टीम ने 150 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक को िगरफ्तार किया

एसटीएफ टीम ने 150 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक को िगरफ्तार किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसाररेंज की एसटीएफ टीम ने मंगलवार को पारिजात चौक पर मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। टीम ने ट्रैक्टर ट्राॅली से 150 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस बुधवार को आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेजने की अपील करेगी। आईजी अनिल कुमार राव ने बताया कि एसटीएफ के इंस्पेक्टर जीत सिंह को सूचना मिली कि मंगलवार को भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर एक तस्कर ट्रैक्टर ट्राॅली में सिरसा रोड नाके से शहर की ओर रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर जीत सिंह ने अपनी टीम एएआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल नरेश, अनिल कुमार, सिपाही देवेंद्र सिंह, नरेश, रामगोपाल को साथ लेकर पारिजात चौक पर नाकाबंदी कर ली। कुछ समय बाद आई एक महेन्द्रा ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर चेक किया। कार्रवाई के दौरान पाया कि ट्रैक्टर की पम्प वाली ट्राॅली के नीचे बनाए हुए बाक्स में प्लास्टिक के थैलों में 150 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त रखा हुआ। पुलिस टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। गरवा थाना सिवानी जिला भिवानी निवासी आरोपित दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके पर डीएसपी भगवान दास ने भी आरोपित से पूछताछ की।

राजस्थानसे तस्करी

पुलिसकी पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह डोडा चूरापोस्त चिड़ावा राजस्थान के सुरेंद्र नामक व्यक्ति से लेकर आया था। इस चूरापोस्त की खेप को उसे चिमनो वासी बड़ी लेहल पंजाब के पास सप्लाई करना था। मगर उससे पहले पकड़़ा गया।

पारिजात चौक पर ट्रैक्टर ट्राली में ले जा रहा था मादक पदार्थ

खबरें और भी हैं...