कर्मियों की नहीं सुन रही सरकार : रेनुका
विधायकरेनुका बिश्नोई ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है। अपने चुनावी वादे पर खरा उतरते हुए भाजपा को तुरंत विभिन्न विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित उनकी जायज मांगों को स्वीकार करना चाहिए।
कर्मचारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन रेनुका बिश्नोई को सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद रेनुका ने कहा कि भाजपा निरंतर जनविरोधी फैसले जनता पर थोप रही है, जिससे लोगों में सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति भारी रोष है। पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा के विरुद्ध मतदान किया है। विधायक ने कहा कि हांसी सहित समूचे हिसार लोकसभा क्षेत्र के साथ सरकार विकास कार्यों में भेदभाव बरत रही है। हांसी शहर में बढ़ती चोरी, डकैती लूटपाट की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बिश्नोई ने इसके लिए पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को जिम्मेवार ठहराया।
उन्होंने कहा कि हांसी हलके में ठप पड़े विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर निरंतर संबंधित विभाग के मंत्रियों एवं अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से मांग की जी रही है, परंतु सरकार अधिकारियों ने हांसी हलके की समस्याओं की तरफ से मुंह फेर लिया है। इस दौरान रणधीर पनिहार, रविंद्र मक्कड़, महेंद्र घोड़ेला, सुरेंद्र शर्मा, कैलाश मंडावरिया, देसराज धानक, रणधीर मलिक, सचिन गिरधर, पंकज कोचर, पृथ्वी चैनत, विजय बिश्नोई, नवीन कौशिक, राजबीर जांगड़ा, सुरेंद्र उमरा, रोहताश आदि उपस्थित थे।
विधायक रेनुका बिश्नोई को ज्ञापन देते कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान अन्य।