ग्राम सचिवों का सम्मेलन 6 मार्च को, पंचायत मंत्री धनखड़ होंगे मुख्यातिथि
ग्रामसचिव वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को खण्ड कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार धनखड़ मुख्य संरक्षक अशोक खत्री ने की। बैठक में 6 मार्च को ग्राम सचिवों का रोहतक में होने वाले सम्मेलन की चर्चा की गई। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ शरीक होंगे। खंड हिसार से ग्राम सचिव भजनलाल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में तमाम विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य ग्राम सचिव द्वारा किया जाता है, लंबे समय से अनदेखी की जा रही है।