पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भिवानी रोहिल्ला को मिले पैकेज दिया जाए: रेनुका बिश्नोई

भिवानी रोहिल्ला को मिले पैकेज दिया जाए: रेनुका बिश्नोई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतचुनाव में पंच, सरपंच एवं ब्लॉक समिति सदस्यों सहित सर्वसम्मति से पूरी महिला पंचायत चुनने वाले गांव भिवानी रोहिल्ला के ग्रामीण बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने आपसी भाईचारे से महिलाओं के सम्मान में ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह बात हजकां विधायक रेनुका बिश्नोई ने भिवानी रोहिल्ला की नवनिर्वाचित सरपंच एवं 12 महिला पंचों को बधाई देते हुए कही। रेणुका बिश्नोई ने कहा कि भिवानी रोहिल्ला गांव ने प्रदेश ही बल्कि पूरे देश के सामने मिसाल कायम की है। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मांग की कि महिला शक्ति का ऐतिहासिक सम्मान करने वाले गांव भिवानी रोहिल्ला को विशेष पैकेज दिया जाए। भिवानी रोहिल्ला जैसे गांव को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

खबरें और भी हैं...