पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोडवेज बस चालक ने बचाई स्कूटी सवार की जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसारोड पर अनाज मंडी के निकट बुधवार सुबह रोडवेज की एक बस चालक की सूझ-बूझ के चलते एक स्कूटी सवार की जान बच गई। धुंध के दौरान अचानक सामने आई स्कूटी को देखकर चालक ने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। हालांकि इस दौरान मार्ग किनारे लगा बिजली का खंभा टूटा गया। बस में सवार सभी यात्री भी सुरक्षित रहे।

हादसा सुबह करीब सात बजे का है। रतिया से हिसार रही रोडवेज बस के चालक भूप सिंह ने बताया कि सिरसा नाका पार करते ही बस के सामने एक स्कूटी सवार आया। कुछ समय बाद वह अपनी साइड हो गया। बस की गति भी ज्यादा नहीं थी। लेकिन अचानक स्कूटी के सामने एक कुत्ता गया। जिससे चलते उसकी स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और वह एकदम बस के सामने गया। चालक भूप सिंह ने बताया कि बस में बैठे यात्रियों ने शोर मचाया कि उसे बचाओ तभी उसने बस को अचानक डिवाइडर की ओर मोड़ दिया। बस डिवाइडर पर खड़े बिजली खंभे को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई।

खबरें और भी हैं...