पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • आरक्षण मुद्दे पर खापों ने सीएम से समझौते को नकारा

आरक्षण मुद्दे पर खापों ने सीएम से समझौते को नकारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा-सर्वखाप के नाम से 20 आदमियों का निर्णय मान्य नहीं है।

भास्करन्यूज | हिसार

मुख्यमंत्रीसे सर्व खाप और समस्त जाट समाज के प्रतिनिधियों के समझौते को कई खाप के प्रतिनिधियों ने नकार दिया है। झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन प्रतिनिधियों के हवाले से कहा है कि तथाकथित सर्वखाप के नाम से मुख्यमंत्री के सामने माथा टेकने और जाट आरक्षण आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रचने वालों से खापों का कोई लेना-देना नहीं है।

सर्वखाप नाम का ऐसा कोई संगठन नहीं है

झोरड़ ने बारह खाप के प्रधान सुरेश कौथ, काजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष राजमल काजल, सर्व बूरा खाप के प्रदेश प्रवक्ता बलवंत सिंह बूरा, भ्याण खाप के प्रधान सूबेसिंह भ्याण, सिंहमार खाप के प्रधान धर्मवीर सिंहमार, पूनिया खाप के अध्यक्ष दीवान सिंह पूनिया, बिठमड़ा समैण खाप के प्रतिनिधि अमीसिंह बिठमड़ा, कुंडू खाप के उपाध्यक्ष जगबीर कुंडू की तरफ एक बयान जारी कर कहा कि ही तो कोई सर्वखाप नाम का संगठन है और ही इसका कोई पदाधिकारी है। सरकार जानती है कि 31 मार्च के बाद जाट फसल कटाई कढाई में व्यस्त हो जाएंगे और आंदोलन फेल हो जाएगा। सर्वखाप के नाम से 20 आदमियों का निर्णय मान्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन चलेगा और सभी खापें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी। 21 फरवरी को मय्यड़-रामायण ट्रैक पर धरना दिया जाएगा। जाट समाज अपना हक हासिल करना चाहते हैं और इसे हर हाल में लेकर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...