बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
हांसी | गांवसीसर के दीपक कुमार ने हिसार की स्पोर्ट्स ट्रैक अकेडमी द्वारा आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। दीपक ने 55 किलो ग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए बहबल पुर और सिंदड़ के खिलाड़ियों को पछाड़ा। बारहवीं कक्षा के छात्र दीपक अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बहनोई सनोज सिंधु को दिया है। सनोज भाटला के राजकीय स्कूल में पीटीआई हैं।
दीपक कुमार