खल-बिनौला के सैंपल लिए
हिसार | पशुपालनएवं डेयरी विभाग द्वारा गठित कमेटी ने मिर्जापुर रोड पर एक दुकान से खल बिनौला के सैंपल लिए। यह सैंपल विभाग के महानिदेशक को भेज दिया गया है। विभाग के उपनिदेशक डॉ. एमएस यादव ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर चलती रहेगी। उन्होंने जिले के पशु आहार और खनिज मिश्रण विक्रेताओं को कहा कि वे अपनी सामग्री भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार ही बनाए और बेेचें।