सुनील सिहाग बने एचएसओ हलका नलवा के अध्यक्ष
हिसार। सुनीलसिहाग को हलका नलवा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एचएसओ की बैठक प्रभारी हर्ष बामल की अध्यक्षता में हुई। मंच के अध्यक्ष उमेद लोहान मुख्य रूप से उपस्थित थे। हर्ष बामल ने कहा कि एचएसओ से दिन-प्रतिदिन जुड़ने वाले छात्रों तथा छात्र हितों के लिए संगठन की ओर से किए जा रहे संघर्षों की बदौलत एचएसओ प्रदेश का बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक श्योराण, विकास चहल, अभिषेक बूरा, कुलदीप, प्रदीप, मलकीत सांगवान, सुधीर, संदीप पंघाल थे।