पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान सभा का मंडल स्तरीय प्रदर्शन कल से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। किसानोंकी विभिन्न मांगों को लेकर किसान सभा का बेमियादी धरना 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए सभा ने पूरी तैयारी कर ली है। मंडल स्तर पर होने वाले धरने-प्रदर्शन में 5 जिलों के किसान हिस्सा लेंगे। किसान सभा के राज्य प्रधान मास्टर शेरसिंह, महासचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, स्टेट कमेटी सदस्य जयसिंह पूनिया ने बताया कि पांचों जिलों के किसानों में इस धरने को लेकर काफी उत्साह है।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार एक तरफ पिछली सावनी की बर्बाद फसलों का मुआवजा देने में आनाकानी कर रही है, दूसरी तरफ उन फसलों का किसानों से माल भरवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। सरकार तो लावारिस पशुओं की रोकथाम कर रही है और ही पशु मेले खोल रही है। लावारिस पशु खेती उजाड़ रहे हैं और किसान बदहाल हैं। लगातार फसल बर्बाद होने के कारण किसानों पर कर्ज का भारी बोझ बढ़ रहा है। सरकार कर्ज बोर्ड़ों का गठन भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...