रोडवेज को निजीकरण की ओर ले जा रही है प्रदेश सरकार : नेहरा
हिसार | रोडवेजकर्मचारी यूनियन की बैठक जिला प्रधान राजपाल नैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासंघ के जिला प्रधान जयभगवान बडाला ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान दलबीर नेहरा महासचिव जगमोहन आंतिल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे को भूला कर विभाग को निजीकरण की ओर ले जा रही है। पिछले दो वर्षों से कर्मचारियों की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है। वर्कशॉप में पिछले 20 वर्षों से भर्ती नहीं हुई है। चालक-परिचालकों की कमी के कारण बसें खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ 20 फरवरी के पानीपत सम्मेलन में काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी हिस्सा लेंगे। बैठक में भागीरथ शर्मा, विजय सिंह, महेंद्र पहलवान, नफे सिंह, रमेश यादव, प्रवीन कुमार, कृष्ण धायल, जयबीर कुंडू, राजेश गोयल रूप सिंह आदि ने अपने विचार रखे।