अखाड़ा प्रतियोगिता का समापन
हिसार | महाबीरस्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में जिला कुमार जिला केसरी दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विशाल को जिला कुमार रमेश काे जिला केसरी के लिए चुना गया। जिला केसरी श्रेणी के अंतर्गत 14 पहलवान चुने गए जिला कुमार में 22 पहलवानों ने भाग लिया। कुल मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता में 395 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिला केसरी बने रमेश चमार खेड़ा गांव से हैं। उनके प्रशिक्षक बलजिंद्र ने बताया कि वो देवी भवन में निरंतर अभ्यास करते रहे हैं। रमेश ने बताया कि वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र है फतेहाबाद के कॉलेज में पढ़ता है।