पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 5 जिलों के किसान आज मंडल कार्यालय पर डालेंगे अनिश्चितकालीन पड़ाव

5 जिलों के किसान आज मंडल कार्यालय पर डालेंगे अनिश्चितकालीन पड़ाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5जिलों के सैकड़ों किसान गुरुवार को हिसार स्थित मंडल आयुक्त के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में होगा। प्रदर्शन में हिसार के अलावा सिरसा, जींद, भिवानी फतेहाबाद एरिया के किसान भी शामिल होंगे। दरअसल किसान अपनी मांगों एवं समस्याओं के हल होने को लेकर खफा हैं। इन मांगों में मुख्यत: मौसम की वजह से खराब हुई फसल का मुआवजा देना, आवारा पशुओं पर लगाम लगाना और स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना आदि प्रमुख हैं। मामले को लेकर किसानों ने बरवाला के देवीलाल पार्क में किसान नेता सम्मत सैनी की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति भी बना ली है।

बैठक में सभा के राज्य महासचिव पूर्व विधायक कामरेड हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। काफी समय से किसानों ने सरकार को वक्त दे दिया। अभी तक सफेद मक्खी से खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके अलावा किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी बिजली नहीं पहुंच रही है। नहरी पानी में कटौती कर किसानों के साथ शोषण किया गया है। आवारा पशुओं की समस्या की बात हो या फिर खाद-बीज के दामों का जिक्र हर मामले में किसानों का शोषण हो रहा है। ऐसे में अब 11 फरवरी को किसान हिसार में एकजुट होकर कमीश्रर के कार्यालय के बाहर पड़ाव डालेंगे। इस दौरान किसान सभा के नेता मा.मोलड़ सिंह आर्य, चंदगी राम सिहाग, भूप सिंह, धर्मबीर बजाज, नरेश महत्ता, सुरजीत सिंह, सरदार राणा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...