घर बैठे ले सकेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट
हिसार | नगरनिगम के बर्थ एंड डेथ ब्रांच का डाटा ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल इंडिया के नए सॉफ्टवेयर से जोड़कर काम की शुरुआत कर दी है। नए सिस्टम से आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से लेकर सर्टिफिकेट की कॉपी अपने घर पर ही निर्धारित अवधि में निकालने की सुविधा का लाभ मिलेगा। बर्थ सर्टिफिकेट से शहर के सभी उन सभी अस्पतालों को भी जोड़ दिया गया है, जिनमें बच्चों का जन्म होता है।अभी तक नए सॉफ्टवेयर काे लेकर ट्रायल चल रहा था। ट्रायल का दौर सफल रहा तो सीआरएस सिस्टम लागू कर दिया गया है।