पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रियात्मक हवन यज्ञ शिविर 21 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सर्वकल्याण धर्मार्थ न्यास हरियाणा की ओर से 21 22 फरवरी को सीएवी हाई स्कूल में क्रियात्मक हवन-यज्ञ शिविर का आयोजन किया जाएगा। न्यास के अध्यक्ष महात्मा वेदपाल आर्य ने बताया कि ऋषि मुनियों ने प्राचीन शास्त्रों में मानव मात्र के लिए हवन-यज्ञ करना आवश्यक कर्म बताया है। परंतु आज भौतिक युग में व्यक्ति इसके महत्व को समझते हुए धीरे-धीरे ऋषियों वाली इस परंपरा से दूर होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में 200 हवन कुंडों पर यजमानों को हवन कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हवन के प्रशिक्षक आचार्य ज्ञानेश्वर के निर्देशन में होने वाले शिविर में महात्मा आनंद मुनि, बलवान सिंह आर्य कृष्ण गिरी भी उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...