पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल कैंप में 272 रोगियों की हुई जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | ऋषिनगर स्थित जीवन ज्योति मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डाॅ. बीबी नागपाल एवं दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीपक नागपाल ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया एवं रोगियों के हड्डी रोग एवं दंत रोग से संबंधित बीमारियों की जांच की। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार शिविर में 272 रोगियों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। डाॅ. बीबी नागपाल के अनुसार घुटने कूल्हे के जोड़ बदलना आज की विज्ञान की एक सफलतम देन है, जिससे असहाय रोगी भी आत्मनिर्भर हो सकता है और सामान्य जीवन जी सकता है लेकिन अगर लोग चाहते हैं कि जोड़ बदलने की नौबत ही आए तो उन्हें हड्डियों के डाक्टर से सलाह लेने में देर कतई नहीं करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...