पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कोहली में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की जान गई

कोहली में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की जान गई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर सिटी

गांवकोहली में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

कोहली निवासी मृतक रामफल के भाई दीपक ने बताया कि रविवार सुबह वह और उसका भाई रामफल मजदूरी करने के लिए खेतों में जा रहे थे। जब वे गांव के रामेश्वर पुत्र जय लाल के खेत के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से रहे ट्रैक्टर ने उसके भाई को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि दीपक की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक कोहली निवासी मुकेश के खिलाफ धारा 279, 304ए 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...