जीजेयू में बनेगा शूटिंग रेंज सेंटर
निशानेबाजीका शौक रखने इसमें प्रतिभा का जौहर दिखाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जीजेयू में शूटिंग रेंज सेंटर बनाया जाएगा। सेंटर बनाने के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। 10 मीटर इनडोर सेंटर में राइफल पिस्टल से निशाना लगाने की व्यवस्था की जाएगी। शूटिंग की इन दो केटेगरी में निशाना लगाने के लिए वेपन खरीदे जाएंगे टारगेट की व्यवस्था की जाएगी। जीजेयू खेल प्रशासन ने इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट बनाया है। जीजेयू में शूटिंग सेंटर बनने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।
जीजेयू खेल विभाग निदेशक एसबी लूथरा ने बताया कि इससे पहले जीजेयू में बाकी खेलों का अभ्यास करने प्रतियोगिता करवाने की व्यवस्था तो थी, लेकिन शूटिंग की नहीं थी। शूटिंग सेंटर में जीजेयू के विद्यार्थियों के अलावा बाहर के निशानेबाज भी अभ्यास कर सकेंगे, इसके प्रावधान पर भी विचार किया जाएगा।
जल्द मिलेगी प्रपोजल की स्वीकृति
^शूटिंगसेंटर बनवाने की मांग लंबे समय से थी। सेंटर बनने से खिलाड़ियों को शूटिंग में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। शूटिंग सेंटर बनवाने के लिए प्रपोजल तैयार है। इसके पारित होते ही जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे यहां के विद्यार्थियों के अलावा बाहर के निशानेबाज भी अभ्यास कर सकेंगे। ताकि वे बेहतर खिलाड़ी बन सकें।’’ प्रो.टंकेश्वर कुमार, कुलपति जीजेयू।
शूटिंग सेंटर इसलिए खास
इससेपहले शहर में किसी भी सरकारी संस्थान में शूटिंग सेंटर नहीं बनाया गया है। शूटिंग करने के लिए वेपन बहुत महंगे आते हैं, इनकी कीमत लाखों में होती है। इसी कारण शूटिंग के माहिर खिलाड़ी भी संसाधनों के अभाव में प्रतिभा दिखाने से वंचित रह जाते हैं। वहीं शूटिंग प्रतियोगिता ओलंपिक गेम में भी शामिल है। इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से खिलाड़ियों में शूटिंग के प्रति रुचि बढ़ेगी।
शूटिंग रेंज सेंटर बनने के बाद विद्यार्थी निशानेबाजी का अभ्यास करने के साथ ही प्रतियोगिताओं का अायोजन भी करवा जा सके इसके लिए भी नीति बनाई जाएगी। 10 मीटर शूटिंग सेंटर में एक साथ 5 प्रतिभागी निशाना लगा सकेंगे। सेंटर के लिए पारित बजट के हिसाब से राइफल, पिस्टल टारगेट खरीदने का काम किया जाएगा। सेंटर बनवाने के बाद रिस्पोंस के आधार पर भविष्य में सेंटर को बड़े पैमाने पर भी स्थापित किया जा सकता है।