हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक 27 फरवरी को होगी
हिसार | हरियाणामिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की आम सभा की बैठक 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन की बैठक जिला सचिव महेंद्र छिछोलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ऑडिटर आनंद सिंह ने किया। एसोसिएशन के जिला प्रधान वजीर सिंह लांबा ने बताया कि आम सभा में लिपिक वर्ग की पंजाब के समान वेतनमान की मांग को लेकर सरकार द्वारा उदासीन रवैया अपनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसको लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी करवाया जाएगा।