पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खो-खो में बाडो पट्टी राजली की टीमें जीतीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को युवा मंडल बाडो पट्टी ग्राम पंचायत की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मनोहरलाल टाक नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक नरेंद्र यादव तथा वाईसीओ रेखा उबा उपस्थित थे। नरेंद्र यादव ने संबोधन में कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर उन्हें सही मार्गदर्शन, सुविधाएं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे भी देश विदेश में गांव का नाम रोशन कर सकते हैं।

पहले चरण में कबड्डी के मुकाबले में सरसौद, धिकताना, बाडो पट्टी बिछपड़ी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं खो-खो मुकाबले में बाडो पट्टी राजली की टीमें विजेता रही। इसी तरह वालीबॉल मुकाबले में बरवाला बाडो पट्टी की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर पूर्व सरपंच छबीलदास जांगड़ा, श्रवण वर्मा, मनमोहन भारद्वाज, सुरेंद्र जांगड़ा, नरेंद्र सेठी, धर्मपाल नंबरदार, कृष्ण टाक, रोहताश टाक, महेंद्र, कुलदीप सोढ़ी, आशीष जांगड़ा, नरेश, अमित सोढी, सतबीर टाक, दिनेश गुरी, संजीव पंच, अजीत पंच, रामप्रसाद पंच, कमल पंच, रामबिलास, दीपक जांगड़ा, गुलाब सिंह, रमेश शास्त्री अमरचंद आदि मौजूद रहे।

विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते नरेंद्र यादव, रेखा उबा अन्य गणमान्य लोग।

{खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

खबरें और भी हैं...